Game Preview

पहेलियां[ Riddles in Hindi ]

  • The selected game type is invalid.
  •  English    25     Public
    खेल का आनंद उठाओ।
  •   Study   Slideshow
  • अंधेरे में बैठी है एक रानी, सिर पर है आग और तन में है पानी।
    मोमबत्ती
  •  15
  • बिना पैर के चलती रहती, हाथों से अपने मुंह को पोंछती, बताओ कौन?
    घड़ी
  •  15
  • ऐसी कौन-सी चीज है, जिसका उपयोग करने से पहले उसे तोड़ा जाता है।
    अंडा
  •  15
  • वर्ष के कौन से महीने में 28 दिन होते हैं?
    वर्ष के हर महीने में 28 दिन होते हैं।
  •  15
  • फिल्म देखने के लिए दो बेटे और दो पिता गए, लेकिन उनके पास तीन ही टिकट थे, फिर भी सभी ने फिल्म देखी, बताओ कैसे?
    फिल्म देखने तीन ही लोग गए थे। बेटा, पिता और दादा जी। देखा जाए, तो यह दो पिता और दो बेटे हैं।
  •  15
  • मेरी गर्दन है पर सिर नहीं, बताओ कौन हूं मैं।
    बोतल
  •  15
  • काले घोड़े पर सफेद सवारी, एक उतरते ही दूसरे की बारी।
    तवा और रोटी
  •  15
  • ऐसा क्या है, जो आपका अपना है, लेकिन उसका इस्तेमाल दूसरे आपसे ज्यादा करते हैं?
    आपका नाम
  •  15
  • ऐसी क्या है, जो खरीदने पर काला, जलने पर लाल और फेंकते समय सफेद हो जाता है?
    कोयला
  •  15
  • ऐसा क्या है, जो सिर्फ बढ़ता है और कभी कम नहीं होता है?
    उम्र
  •  15
  • दो लड़के और दोनों के रंग एक जैसे। अगर एक बिछड़ जाए, तो दूसरा काम न आए।
    जूते
  •  15
  • वो क्या है, जो हमेशा साथ रहता है पर पकड़ में नहीं आता, जहां जाओ पीछा है करता।
    परछाई
  •  15
  • नहा कर शरीर पोंछने के बाद भी वह क्या है, जो गिला रह जाता है।
    तौलिया
  •  15
  • उसके चार पांव है, लेकिन वह चल नहीं सकता।
    मेज
  •  15
  • पैर हटा दो तो ‘नग’ बन जाएगा, सिर हटा दो तो ‘गर और कमर हटा दो तो ‘नर’ हो जाएगा
    नगर
  •  15
  • मेरा नाम एक फूल और मिठाई दोनों है। बताओ मैं कौन हूं ?
    गुलाब जामुन
  •  15